80 सालो मे होंगे दुनिया में ये भयंकर परिणाम जाने
वाशिंगटन(डीसी) : वैज्ञानिको
ने इस सम्बन्ध में चेतावनी दी है आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग और
जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम हो सकते है। उन्होंने कहा है कि विश्व
के सभी देशों ने एकजुट होकर ग्लोबल वार्मिंग के लिए एक ठोस नीति बनानी
चाहिए।

- एक रिपोर्ट के अनुसार अगर इतनी बड़ी मात्रा में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन लगातार जारी रहा तो विश्व की तीन- चौथाई आबादी को जल्द ही लू के थपेड़ो का सामना करना पड़ सकता है। नेचर क्लाइमेट नमक एक पत्रिका के लेख में छपे शोधपत्र के अनुसार मानव के भविष्य के सामने एक बहुत ही बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसमें ये भी कहा गया है की इंसानी शरीर ३७ डिग्री सेल्सियस तथा इसके आस पास के टेंपरेचर को ही सहन कर सकता है इससे ज्यादा की स्थिति को सहन करने के लिए मानव में अभी ये रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं है इस गर्मी के परिणाम स्वरुप कैंसर तथा त्वचा सम्बंन्धित रोगो में भी तीव्र गति से बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
Comments
Post a Comment